परियोजना परिचय एवं विजन
भारत सरकार, वित्त मंत्रालय के 'Scheme of Special Assistance for Capital Investment 2023-24' (कैपेक्स) के भाग-VII के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है|
महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय (ref: 18.02.2025)
मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के अनुपालन में, इन पुस्तकालयों की स्थापना और संचालन का दायित्व पंचायती राज विभाग को सौंपा गया है| इसके प्रभावी अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है|
विस्तृत संसाधन एवं विशिष्टियाँ
भौतिक संग्रहण सामग्री
National Book Trust (NBT) नई दिल्ली द्वारा चयनित बाल एवं किशोर उपयोगी पुस्तकें| इसके साथ ही आधुनिक बुकसेल्फ़ और रैक की व्यवस्था
डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर
बड़े आकार के स्मार्ट इंटरैक्टिव डिस्प्ले/ टीवी पैनल, वेबकैम और हाई-स्पीड आईटी हार्डवेयर सिस्टम की स्थापना
अग्रोनोमिक फर्नीचर
निर्धारित विशिष्टियों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कुर्सी, मेज और अलमारी| अध्ययन हेतु सुव्यवस्थित बैठने की आधुनिक व्यवस्था
सुरक्षा एवं नागरिक सुबिधाएं
पेयजल हेतु RO सिस्टम और मानक सुरक्षा हेतु अन्गिशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) की अनिवार्य उपलब्धता
समिति के मुख्य कार्य:
- पुस्तकालय स्थापना का क्रिवान्वयन एवं निरंतर अनुश्रवण |
- फर्नीचर एवं आईटी संसाधनों के क्रय हेतु विशिष्टियों का निर्धारण |
- विभाग द्वारा गठित समिति के माध्यम से गुणवत्ता नियंत्रण |
- ग्रामीण युवाओं हेतु डिजिटल मूलभूत सुविधाओं का विस्तार |